बैतूल~जोर शोर से चल रहा जदयू का सदस्या अभियान~~

सचिन शुक्ला बैतूल~~


शाहपुर - जनता दल यूनाइटेड द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान की कड़ी में पूरे बैतूल जिले के सभी ब्लाकों में भी अभियान चलाकर पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे हैं. उक्त संबंध में जदयू के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद मालवीय ने बताया कि 8 जून से पटना से प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान का शुभारंभ रास्ट्रीय सचिव एवँ मध्यप्रदेश प्रभारी विद्यासागर सिंह निषाद एवं राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान द्वारा किया गया है. पार्टी द्वारा साफ्टवेयर लांच कर हाईटेक तरीके से पार्टी के सदस्य बना रहे हैं. घोडाडोंगरी एवं शाहपुर ब्लाक में पार्टी के प्रदेशमहा सचिव प्रवक्ता विनोद मालवीय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शाहपुर सरपंच मंगीताबाई उइके एवं घोडाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष दिलीप धुर्वे, दुर्गाप्रसाद यादव, दीपक मालवीय की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।मध्यप्रदेश में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता के लिये मिस्ड कॉल नंबर 9479556699  पर मिस्ड कॉल कर प्राथमिक सदस्य बने ।


Share To:

Post A Comment: