*मनावर ~विधायक डाँ हीरालाल अलावा ने शासकिय स्कूल एवं ब्लाक काग्रेस कार्यालय पर किया झंडा वंदन*~~
*नःपाः परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने किया झंडा वंदन*~~
निलेश जैन मनावर ~~
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में शासकिय और अर्ध शासकिय कार्यालयों पर बड़े उत्साह के साथ झंडा वंदन किया गया। साथ ही महापूरुषों की प्रतिमा पर माल्यपूर्ण तथा निजी एवं शासकिय स्कूलों ने नगर के प्रमुख मार्गो से प्रभातफेरी निकाली गई । सेमल्दा मार्ग स्थित शासकिय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय तथा काग्रेस भवन पर विधायक डाँ हीरालाल अलावा द्वारा झंडा वंदन किया गया । इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य भरत जांचपूरे ने सभी अतिथियों का बेच लगाकर स्वागत किया गया । काग्रेस नेता केदार पाटीदार उपस्थित थे । साथ ही स्थानीय नःपाः परिषद कार्यालय पर नःपाः अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने झंडा वंदन किया । कार्यक्रम में नःपाः उपाध्यक्ष अनिता सुरेश पाटीदार, सीएमओं कैलाशचंद्र कर्मा सहीत परिषद के पार्षद एवं कर्मचारी मोजूद थे । ग्राम पंचायत टोंकी में सरंपच नाथूलाल पंवार तथा पंचायत अंजदीमान , लिम्बी, बालिपूर, पेरखड, भग्यापूर, सोंडल, लंगूर, में सरंपचों एवं सचिव तथा ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।
Home
धार
*मनावर ~विधायक डाँ हीरालाल अलावा ने शासकिय स्कूल एवं ब्लाक काग्रेस कार्यालय पर किया झंडा वंदन*~~ *नःपाः परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने किया झंडा वंदन*~~निलेश जैन मनावर ~~


Post A Comment: