बड़वानी~डूब प्रभावितो को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने में एनडीआरएफ के दल ने भी दिया सहयोग~~
बड़वानी /सरदार सरोवर के बेक वाटर से डूब प्रभावित ग्रामो के रहवासियो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में एनडीआरएफ दल के सदस्यो ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान एनडीआरएफ के पदाधिकारियों, जवानो ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मियो के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर बचाव कार्य को सफलतापूर्वक किया है।
नर्मदा नदी में सत्त बढ़ रहे जल स्तर के मद्देनजर एनडीआरएफ टीम कमाण्डर श्री नागेन्द्रसिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री विजय कुमार ने अपनी टीम के सदस्यो एवं संसाधनो के साथ नदी मार्ग से डूब प्रभावित ग्रामो में पहुंचकर बच्चो, वृद्धाओं एवं अन्य जनो को उनके सामान सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Home
बड़वानी
बड़वानी~डूब प्रभावितो को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने में एनडीआरएफ के दल ने भी दिया सहयोग~~


Post A Comment: