खेतिया~आज शा. उ. मा.वि. राखी बुजुर्ग में सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन~~

खेतिया से प्रमोद पंड्या~~



खेतिया: आज शा. उ. मा.वि. राखी बुजुर्ग में सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम का सूत्र संचालन कर रहे  श्याम वास्कले ने बताया की, साइकिल  वितरण कार्यक्रम की मुख्य अथिति पानसेमल विधायक  सु. श्री. चंद्रभागा किराडे की उपस्थिति मै संपन्न किया गया ! संस्था के प्राचार्य रतन येसीकर ने विधायक महोदया का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, अथितियों में राखी बुजुर्ग के पटेल संतोष नाना, जनपद सदस्य उमेश भोसले, पूर्व मंडी अध्यक्ष रोहिदास सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र टाटीया, वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष संजय निकुम, वरिष्ठ शेखर भावसार, विधायक प्रतिनिधि अमित शर्मा, कोमलसिंह राजपूत, रवि पटेल, तायला भाई, पूर्व सरपंच गणेश भाई, जयदेव डावर, इमरान शेख, हिला सोलंकी, राजू गायकवाड व पालको व  सस्था के शिक्षक और विद्यार्थीयों की उपस्थिति में सम्मपन  किया गया !
सर्वप्रथम मा शारदा की सामूहिक पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात उदबोधन शेखर जी भावसार, संतोष पटेल व अमित शर्मा ने मद्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की योजनाओं पर  प्रकाश डाला, प्रभारी प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्तुत किया गया !अंतिम उदबोधन पानसेमल विधायक महो. सु. श्री. चंद्रभागा किराड़े मैडम द्वारा बताया गया की शिक्षा ही वह शास्त्र जिसके बलबूते पर आप डॉक्टर, इंजिनियर, आई एस  आई अधिकारी और मल्टी नेशनल कंपनीयों में उच्च पदों पर आसीन हो सकते हो, मेरी शुभकामनायें आपके साथ हैँ, मेरी विधानसभा में आपको शिक्षा के छेत्र में कोई परेशानी हो तो मुझे संपर्क करें, पडो और आगे बड़ो, इन्ही के साथ जिन विद्याथियो को शासन द्वारा सायकिल प्राप्त हुई है  वे अब नियमित शाला आएंगे और शिक्षा ग्रहण करेंगे, मेरी शुभकामनायें आपके उज्जवल भविष्य के साथ हैँ !
आभार सस्था के संजय बागल द्वारा किया गया !


Share To:

Post A Comment: