खंडवा ~सिंगाजी समाधि स्थल पर मिलो दुर से आते भक्तगण ~~
सिंगाजी महाराज के तप और यश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ~~
रोजाना समाधि स्थल पर सैकड़ों भक्तगण दर्शन को आतुर रहते हैं~~
निशान व दर्शन करने को भक्तों की लंबी कतारें ~~
मुख्य प्रसादी घी, नरियल, चिरौंजी, कुकू , बडी मात्रा मे चढ़ा ~~
रवि कुमार खंडवा~~
निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर सावन सुदी नवमी के पावन पर्व पर शुकवार को सिंगाजी समाधि पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा . बड़ी संख्या में भक्तगण सिंगाजी महाराज दर्शन को पहुंचे हैं ! वह भारी भीड़ सिंगाजी समाधि स्थल पर उमड़ी मिली जानकारी के अनुसार निमाड के संत सिंगाजी महाराज की पावन धरती पर गुरुवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था ! जो कि सिंगाजी महाराज पहुंचकर मां नर्मदा में स्नान कर सिंगाजी महाराज को मुख्य प्रसादी नारियल ,चिरौंजी ,घी, कुकू ,चढ़ाते हैं इस दौरान भजन कीर्तन का दौर भी चला ! वही जगह जगह भंडारे का प्रसादी कढ़ाई का आयोजन भी किया गया ! सिंगाजी महाराज मंदिर पर सुबह नवमी के पावन पर्व पर दूरदराज से महिलाएं पुरुष बच्चे दर्शन को पहुंचे हैं, सिंगाजी मंदिर पर दर्शन करने को लंबी-लंबी कतारें लगी लगी !
बड़ी मात्रा में सिंगाजी महाराज को प्रसादी का चढ़ावा
शुकवार को एक लाख की संख्या से अधिक भक्तगण सिंगाजी महाराज मदिर पर पहुचे ! मुख्य प्रसादी घी ,नारियल ,चिरौंजी ,कुकू ,प्रसादी बड़ी मात्रा में चढ़ा .वह दूरदराज से इस दिन नवमी के पर्व पर सिंगाजी महाराज पर निशान भी चढ़ाया जाता है ! मन्नते पूरी होने वाले श्रद्धालु भी सिंगाजी महाराज पहुंचकर अपनी मनोकांमना पुर्ण होने का आशीवार्द लेते है
भंडारा, प्रसादी का जगह जगह चला दौर ..
संत सिंगाजी समाधि स्थल पर नवमी के पावन पर्व पर दूर-दराज से श्रद्धालु निशान चढ़ाने आए ! इस दिन भक्तों के साथ महिलांए और बच्चे भी बड़ी मात्रा में नजर आए . सिंगाजी समाधि स्थल पर भजन कीर्तन का दौर व सुबह से ही चाय ,नाशता , पोहा, पुडी, सब्जी के भंडारे का आयोजन भी किया गया है आने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए प्रति वर्ष अनुसार यह व्यवस्था की जाती हैं !
Home
खंडवा
खंडवा ~सिंगाजी समाधि स्थल पर मिलो दुर से आते भक्तगण ~~सिंगाजी महाराज के तप और यश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ~~रोजाना समाधि स्थल पर सैकड़ों भक्तगण दर्शन को आतुर रहते हैं~~निशान व दर्शन करने को भक्तों की लंबी कतारें ~~मुख्य प्रसादी घी, नरियल, चिरौंजी, कुकू , बडी मात्रा मे चढ़ा ~~रवि कुमार खंडवा~~



Post A Comment: