लाबरिया~बारिश की खलल के बावजूद विद्यार्थियों मे स्वतंत्रता दिवस को लेकर देखा गया उत्साह~~
गिरते पानी में निकली नगर में प्रभात फेरी ~~
इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ मयंक कुमार जायसवाल की विशेष रिपोर्ट7354767875~~
लाबरिया धार
जी हां यूं तो 15 अगस्त स्वतंत्रतादिवस को लेकर विद्यालयों एवं विभागों में कई प्रकार के आयोजनों की तैयारियां पूर्व में ही होने लग जाती है अपने राष्ट्रीय पर्व को लेकर सभी में खासा उत्साह का माहौल देखा जाता है पर इस बार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व एक साथ होने से ऐसा माना जा रहा था कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व कुछ फीका पड़ जाएगा? परंतु ऐसा ना होते हुए बारिश होने के बाद भी 15 अगस्त को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और उत्साह से भरपूर बच्चों द्वारा नगर में गिरते पानी में भी प्रभात फेरी निकाली गई. रैली पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में झंडा वंदन प्राचार्य कांता लकरा ने किया एवं कार्यक्रम को संबोधित शिक्षक प्रभु बोराना ने किया।
साथ ही नगर के ग्राम पंचायत में झंडा वंदन सरपंच नंदराम मेडा एवं नगर की आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित (सोसायटी) मे झंडा वंदन प्रबंधक गोवर्धन पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर के पत्रकार गण ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Home
धार
लाबरिया~बारिश की खलल के बावजूद विद्यार्थियों मे स्वतंत्रता दिवस को लेकर देखा गया उत्साह~~गिरते पानी में निकली नगर में प्रभात फेरी ~~इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ मयंक कुमार जायसवाल की विशेष रिपोर्ट7354767875~~



Post A Comment: