*मनावर~वनाधिकर कानून 2006 पर ऐतिहासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया~~~

*मनावर विधायक डाँ हीरालाल अलावा हुऐ सर्किय*~~                 

*धार जिले में 17 हजार से अधिक अमान्य किये गए पट्टों को नए सिरे पुनः भरवाये जायेगे*~~                  

निलेश जैन मनावर ~



आज 4 अगस्त को धार जिले के मनावर में वनाधिकर कानून 2006 पर ऐतिहासिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अथिति के रूप बैतूल से आये, अनिल गर्ग ने वनाधिकर कानून के बारे ,संविधान की पांचवी अनुसूचि के बारे विस्तृत से जानकारी दी साथ ही कहा कि कैसे आजादी के बाद से ही वनों में रहने वाले आदिवासियों और परम्परागत गत वन निवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ । जिसके कारण जंगलो में रहने वाले करोड़ों लोगो को सुप्रीम कोर्ट में 13 फरवरी और 28 फरवरी 2019 को आये जजमेंट के कारण जंगलो से बेदखली के आदेश के कारण खतरा मंडरा रहा है ।अनिल गर्ग ने कहा राजस्व विभाग और वन विभाग की गलतियों के कारण इतनी बड़ी संख्या में आदिवासियों के जंगलो से बेदखली का खतरा मंडरा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुवे मनावर विधायक डाँ हिरालाल अलावा ने कहा कि आदिवासियों और परंपरागत वन निवासियों को जंगलो से बेदखल होने से रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धार जिले में 17 हजार से अधिक अमान्य किये गए पट्टों को नए सिरे भरवाने की जल्द ही मुहिम शुरू की जाएगी । बैठक को संबोधित करने के लिए धार जिला कलेक्टर और जनजातिय विभाग की तरफ से आये मास्टर ट्रेनर ने कहा मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार अमान्य किये गए दावों को पुनः नए सिरे से     जल्द ही रोजगार सहायको की मदद से ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाये जायेगे   बैठक मनावर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार सीएस धारवे, नायब तहसीलदार हितेंद्र भावसार और नगर पालिका सीएमओ कैलाशचंद्र कर्मा के अलावा जयस प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझालदा और टीम बदनावर से जकास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश महावि और टीम , खरगोन से आदिवासी एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवभानु सिंह मंडलोई , खरगोन जयस संरक्षक राजेन्द्र पँवार दिल्ली जयस टीम के राजनकुमार और मनावर जयस टीम से सुनील इस्के,मिलन अलावा, सचिन भवेल,हिमेश मुवेल,मुकेश ठाकुर हितेश कन्नौज ,राहुल डावर,समस्त सरपंच,सचिव उपस्थित थे ।


Share To:

Post A Comment: