बड़वानी~मुस्लिम कब्रिस्तान हेतु 1 एकड़ भूमि दान करने वाले का मंत्री जी ने किया स्वागत~~
बड़वानी / ग्राम ओझर में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान हेतु 1 एकड़ भूमि दान करने वाले श्री राधा वल्लभ अग्रवाल का सम्मान गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्री वल्लभ जी ने जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है।
श्री अग्रवाल जी ने ओझर में आयोजित गृहमंत्री के साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उक्त घोषणा की। जिसके लिए गृहमंत्री एवं मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने इनका तहेदिल से स्वागत किया।


Post A Comment: