*मनावर~मनावर के समीप ग्राम टोंकी के ग्रामवासियों ने किया मार्ग को लेकर चक्काजाम* ~~
*मनावर धामनोद मांडव का पूलिस बल पहुंचा मौके पर*~~
*एसडीएम सत्यनायण दर्रो के आश्वसन के बाद खुला जाम* ~~
*वर्षा पूर्व होगा मार्ग का सुधार*~~
*टोंकी मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही चालू करवायेगे विधायक डाँ हीरालाल अलावा* ~~
निलेश जैन मनावर ~~
समीप ग्राम टोंकी में आज 15 जून की सुबह ग्रामवासियों द्वारा चक्का जाम किया गया । करीब 2 घंटे चले चक्काजाम से वाहन चालक परेशान होते नजर आए । चक्का जाम की सूचना मिलते ही भारी संख्या में मनावर धामनोद मांडव का पुलिस बल मौके पर पहुंचा । ग्रामीणों ने अधिकारीयों के हाथ जोड़कर निर्माण कार्य चालू करवाने की बात रखी । मनावर एसड़ीएम सत्यनारायण दर्रो के आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम खोला गया । ग्राम टोंकी के नागरिक शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मनावर टोंकी उमरबन की मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं । सीमेंट फैक्ट्री होने से उक्त मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका है । संबंधी निर्माण कंपनी एमपीआरडीसी द्वारा मार्ग की दुर्दशा को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही है । ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन मार्ग पर हादसे हो रहा है तथा क्षेत्र के नागरिक मौत के शिकार बन रहे है । ग्राम टोंकी के नागरिको कहना है कि आने वाले समय में बारिश के चलते मार्ग की स्थिति और दयनीय हो जायेगी । साथ ही इस मार्ग पर स्कूल वाहन भी प्रतिदीन निकलते है। प्रशासन की ओर से ग्रामवासियों को आश्वासन दिया गया है कि वर्षा के पूर्व संभोधीत विभाग से गड्ढे भरवा दिये जाएंगे ।
प्रशासन की ओर से एसडीएम सत्यनायण दर्रों , तहसीदार सीएस धर्वो, पूलिस एसडीओपी आनंदसिंह वास्केल, सहीत भारी संख्या में पूलिस बल मोजूद था। अधिकारीयों द्वारा निर्माण कंपनी को कहाँ से गड्डे भरने के लिये मुरम देना है उस जगह का भी अवलोकन किया गया । ज्ञात है कि उक्त मार्ग का गिर्माण करीब 150.32 करोड़ की लागत से टू लेन सीसी रोड का निर्माण होना है ।उक्त मार्ग का भूमिपूजन भी गत वर्षा हो चुका है लेकिन काम मंदगति से चल रहा है । मामले को लेकर मनावर विधायक डाँ हीरालाल अलावा ने कहा कि मैं भोपाल पहुचकर विभाग के अधिकारीयों से चर्चा करके शीघ्र ही निर्माण कार्य चालू करवा कर नागरिकों की समस्या को हल करवाया जायेगा ।
Home
धार
*मनावर~मनावर के समीप ग्राम टोंकी के ग्रामवासियों ने किया मार्ग को लेकर चक्काजाम* ~~ *मनावर धामनोद मांडव का पूलिस बल पहुंचा मौके पर*~~ *एसडीएम सत्यनायण दर्रो के आश्वसन के बाद खुला जाम* ~~ *वर्षा पूर्व होगा मार्ग का सुधार*~~*टोंकी मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही चालू करवायेगे विधायक डाँ हीरालाल अलावा* ~~ निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: