बड़वानी~ स्वतंत्रता सेनानी का आह्वान, करें आज सब मतदान~~


बड़वानी /उच्च षिक्षा विभाग के निर्देषानुसार जिले के महाविद्यालयों में अग्रणी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में संचालित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी कॅरियर सेल की ओर से बड़वानी जिले के 96 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री नारायण चैबे ने नगरपालिका स्थित सेल्फी प्वाइंट से आह्वान किया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के सातवें और अंतिम चरण के अंतर्गत 19 मई को होने वाले खरगोन लोकसभा के चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध हों या हों नौजवान, करें आज सब मतदान। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने बताया कि नारायणजी चैबे का यह कीर्तिमान है कि उन्होंने 1952 से लगाकर अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उन सभी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन दिनों चैबे दादा बड़वानी में रह रहे हैं, उनका मतदान केन्द्र ओझर है। वे आज अर्थात् 19 मई को केवल मतदान करने के लिए बड़वानी से ओझर जाएंगे। जब वे 96 वर्ष की उम्र में सौ किलोमीटर की यात्रा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कर सकते हैं तो हम अपने घरों से निकलकर निकट स्थिति अपने मतदान केन्द्र पर जा ही सकते हैं। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बताया कि कॅरियर सेल के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया, अंतिम मौर्य, किरण वर्मा, ज्योति जोषी, शुभम सेन, आवेष खान, प्रीतम राठौड़, अदनान पठान, राहुल मालवीया, संजय सोलंकी, पवन परिहार, ग्यानारायण शर्मा आदि ने सभी आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष मतदाताओं से मतदान करने का अनुरोध किया है।


Share To:

Post A Comment: