बैतुल~जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक ~~
सचिन शुक्ला बैतुल~~
शाहपुर -लोकसभा निर्वाचन 2019 का मतदान जिले में 6 मई को पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को दुरुस्थ करने में लग गया है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एम एल त्यागी ने भी सालों से अधूरे पड़े पीएम आवास और शौचालयों को पूर्ण करने के लिए संबंधित अमले को अल्टीमेटम देना शुरु कर दिया है। शौचालय और प्रधानमंत्री आवास के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिये ग्राम रोजगार सहायक को अंतिम नोटिश जारी करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ को आदेशित किया गया ।कार्य पूर्ण नही होने पर कार्यवाही की जावेगी ।
जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत भवन के सभा कक्ष में बैठक लेकर पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा की है। बैठक में क्षेत्र में विगत तीन वर्षो से पीएम आवास निर्माण कार्य अपूर्ण पड़ा हुआ है पीएम आवास अपूर्ण है। इन आवासों को पंचायत समन्वयक अधिकारी व उपयंत्री को विशेष रुचि लेकर जीआरएस सचिव द्वारा पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत 2241 शौचालय का लक्ष्य निर्धारित था जिसमें 1467 शौचालय पूर्ण हो चुके है 789 लंबित पड़ है इन्हें भी 1 सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास में 2147 का लक्ष्य निर्धारित था 2001 आवास पूर्ण हो चुके है 46 आवास लंबित है जिन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिये गए नये सत्र में2019 -20 में जनपद पंचायत में 1823 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
बैठक में अनुपस्थित सचिव रोजगार सहायक का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये गये । साथ ही पानी की कमी भीषण गर्मी के चलते सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण नही करने के लिए कहा कि सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए समय अनकूल नही हैं ।
मजदूरों को रोजगार न दिलाने पर व्यक्त की नाराजगी
समीक्षा के दौरान सीईओ ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जनपद पंचायत शाहपुर में 676909 मानव दिवस का लेबर बजट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है समीक्षा में वर्तमान में 48406 तक लेबर बजट हो गया है जो संतोषजनक नही है । उक्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में कार्य प्रारंभ कर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश रोजगार सहायक और उपयंत्री को दिए है। बैठक में केशव प्रसाद द्विवेदी मुख्यकार्यपालन अधिकारी शाहपुर , अजय सक्सेना मनरेगा विभाग बैतुल ,नीता पाल प्रधानमंत्री आवास विभाग बैतूल कमल पोटफोडे जिला समन्वयक एस बी एम बैतूल ऐई दिलीप अग्रवाल , पीसीओ कज्जु लाल धुर्वे , एपीओ अनुराधा शाक्य , बी सी मनोज चौधरी , बीसी महेश शुक्ला , भूपेंद्र वर्मा , समेत अन्य मौजूद रहे।
इन पर हुई कार्यवाही
ग्राम पंचायत देशावाड़ी के सचिव पर निलंबन का नोटिस ,बीजादेही ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को सेवा समाप्ति का नोटिस
आवरिया ग्राम पंचायत के सचिव जो की विगत 10 दिनों से बिना कारण बताए अनुपस्थित हैं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ग्राम पंचायत के टिमरनी के सचिव एवं रोजगार सहायक को कार्य में लापरवाही के चलते कारण बताओ नोटिस ग्राम पंचायत केसिया ,बीजादेही के सचिव को बैठक में अनुपस्थिति के चलते 1 दिन का वेतन काटने का आदेश एवं कारण बताओ नोटिस ग्राम पंचायत खोखरा, ढोढरामहू, कोटमी ,डाबरी सचिव एंव ग्राम पंचायत भौरा , धपाड़ा , रामपुर माल , सालीमेट , काजली , ढुमका रैयत के रोजगार सहायक को बैठक में अनुपस्थिति के चलते एवं कार्य में लापरवाही के चलते कारण बताओ नोटिस ग्राम पंचायत टिमरनी के सचिव रोजगार सहायक कारण बताओ नोटिस दिया गया।

Post A Comment: