खंडवा~ नेहरू युवा केंद्र युवाओ के विकास हेतु प्रतिबद्ध~अर्पित तिवारी~~

शासन प्रशासन के साथ समाज समन्वय से समस्याओं का निदान आसान -विधायक  दान्गोरे ~~

स्वच्छता से स्वास्थ्य, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और बेरोजगारी पर हुई चर्चा ~~

खंडवा , संजय चौबे ~~


  युवाओं में नेतृत्व क्षमता और विकासपरक सोच देश को नई दिशा देता है। नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण और शहरी युवाओं को मार्गदर्शन और सहयोग के लिये तत्पर है। ये उद्गार नेहरू युवा केंद्र के खंडवा ज़िले के समन्वयक अर्पित तिवारी ने सोमवार को टाकली मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे व्यक्त किये। श्री तिवारी ने कहा कि स्थापना से लेकर आज तक नेहरू युवा केंद्र युवाओं के विकास के लिये प्रतिबध्द है।

पन्धाना क्षेत्र के ग्राम टाकली मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, समन्वयक पंकज कुमार लाड ने युवाओ से नेतृत्व के लिये आगे आने  का आव्हान किया। श्री लाड ने कहा कि युवा पहले अपना सोच सकारात्मक बनाये इसके बाद सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर समाज को नेतृत्व दें। ग्राम, क्षेत्र और आसपास की जानकारी रखे और विकास योजनाओं मे भागीदारी करें। स्वच्छता से स्वास्थ्य और स्वरोज़गार की ओर बढ़े। स्वयं और क्षेत्र के विकास मे योगदान दे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय विधायक राम दांगोंरे ने युवाओ से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आजीविका प्राप्त करने की बात कही। श्री दांगोंरे ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत बडी संख्या मे शौचालय निर्माण हुआ है पर अभी बहुत काम शेष है।  इससे महिलाओं और बेटियो को सुरक्षा मिली है। बेटियों का संरक्षण बहुत जरुरी है।जल संरक्षण के लिये सबको सामूहिक प्रयास करना पड़ेगा।
नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम मे उपस्थित युवाओं ने अपने गाँव को स्वच्छ स्वस्थ नशामुक्त और विकसित बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सहित बडी संख्या मे ग्रामीण महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद सभी ने बिना भेदभाव एक साथ  समरसता जलपान भी किया।


Share To:

Post A Comment: