बीड~ सोमवती अमावस्या पर्व पर सिंगाजी धाम पर श्रधालुओं ने स्नान कर दर्शन किए ~~
बीड रवि सलुजा ~~
सोमवती अमावस्या के पर्व पर निमाड के चमत्कारी संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर सुबह से शाम तक अनेक महिलाओ व पुरूषों ने सिंगाजी महाराज की समाधी पर अपना माथा टेक दर्शन का लाभ लिया सुबह से शाम तक दर्शनों के लिए कतारें लगी रहीं।
सिंगाजी नदी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सोमवती अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर सिंगाजी भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। दानपुण्य के पर्व को देखते हुए सुबह से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था, जो दोपहर शाम तक चलता रहा। महिला श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद मंदिर परिसर में भजन भी गाए .
तुलसी के पौधे व पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चनाकर कथा कही। इस मौके पर महिलाओं ने श्रद्धानुसार फल, मेवे आदि एक-दूसरे को भेंट किए। अमावस्या के पर्व पर सिंगाजी महाराज के नाम से जयकारों से गुजता रहा परिसर .
अन्य स्थानों व आसपास के गांव से दर्शन करने भक्त गण पैदल पहुंचे। महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा की एवं कथा सुनाई।
भीड़ को देखते हुए बीड पुलिस चौकी द्वारा बैरिकेड्स लगा कर दो पहिया और चौपहिया वाहनों को एक साइड में खड़ा करवाया। साथ ही बीड पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक अंजु शर्मा,उपनिरिक्षक ममता वास्कले,ए एस आई शिवराम पाटीदार ,आरक्षक जीतेंद्र डोडे सहित बल मौजुद रहा सिंगाजी धाम पर सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

Post A Comment: