बड़वानी~ पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने किया भगवान आदिनाथ के दर्शन ~~
बड़वानी /प्रदेश के नर्मदाघाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल ने शनिवार की शाम को विश्व प्रसिद्ध स्थल बावनगजा पहुंचकर जैन सन्त श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं श्री विराट सागर जी महाराज के दर्शन किये। तत्पश्चात् वे बावनगजा पहाड़ी पर पहुंचकर 84 फिट ऊंची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के दर्शन कर उनके चरणों में भी शीष नवाया ।
इस दौरान श्री बघेल ने संत द्वय के समक्ष बताया कि शीघ्र ही बावनगजा मे भी प्रदेश सरकार की घोषणा अनुरूप गोशाला प्रारंभ करवाई जायेगी । इस दौरान मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुये पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने बताया कि संस्कृति विभाग के माध्यम से इस स्थल को पर्यटन क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव का परीक्षण करवाॅकर समुचित निर्णय लिया जायेगा ।
इस दौरान उनके साथ बावनगजा मेला संयोजक श्री विनोद दोषी एवं जुगल किशोर पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाज जन भी उपस्थित थे ।

Post A Comment: