कानवन-~शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानवन में आयोजित वार्षिक उत्सव संपन्न~~
वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चन्द्र गुप्ता का बिदाई समारोह~
कानवन-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानवन में आयोजित वार्षिक उत्सव में पुरस्कार वितरण के साथ ही वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चन्द्र गुप्ता का बिदाई समारोह संपन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजवर्धन सिंह दतीगांव थे व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ,जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री भगवत सिंह पटेल कैलाश चौधरी आशाराम जाट भोमसिह पटेल ,सहित स्थानी नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मा सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य संजय शुक्ला द्वारा प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों से परिचित कराया शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जन प्रतिनिधि मंडल को अवगत करवाया गया
तत्पश्चात विधायक राजवर्धन सिंह दतिगांव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि विज्ञान विषय शुरू करवाने की बात कही व साथ ही समय समय पर स्कूल कि समस्याओं को विभागों द्वारा पूरी करवाने की बात के साथ साथ यूरोपीय पद्धति से अवगत करवाते हुए वाईफाई के साथ आधुनिक शिक्षा को को लेकर एक अतिरिक्त रूम बनावाने की बात कही जिसकी स्वकृति सरपंच भागवत पटेल से करवाई
साल श्री फल के साथ ही प्रशंशी पत्र देकर किया सम्मान
विधायक व अतिथियों द्वारा सेवा निर्वत हुए श्री गुप्ता का स्वागत शाल व श्री फल देकर किया गया व विधायक ने साथ ही समय समय पर श्री गुप्ता को शिक्षा जगत में कार्य करने का निवेदन भी किया
बच्चो के साथ साथ नगर वासियों को भी किया सम्मानित
विधायक श्री दतीगांव द्वारा अव्वल छात्र छात्राओं के साथ साथ संस्था में सहयोग देने वाले नगर वासियों का भी स्मृति चिन्ह। व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया व इसी तरह शासकीय संस्था में सहयोग करते रहने की लिए कहा गया
सोलंकी ने दी 51000 की राशि
श्री भोम सिंह जी सोलंकी द्वारा अपनी माता की स्मृति में बच्चों की प्रार्थना स्थल पर सौंदर्य करण हेतु 51000 की राशि देने की घोषणा की गई जिस पर स्कूल प्राचार्य द्वारा धन्यवाद दिया गया
अतिथियों व प्रेक संघ ने दिया ज्ञापन
अतिथि शिक्षकों ने अपनी नियमित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया तो वही प्रेरकों ने भी ज्ञापन दिया व वेतन रूखा होने कि बात कही जिस पर विधायक द्वारा सिघ्र निराकरण की बात कही
तत्पश्चात बच्चो के साथ
अतिथियों द्वारा स्नेह भोज किया संचालन कार्यक्रम के सूत्रधार हेमन्त व्यास ने किया इस अवसर पर निरंजन कुमावत प्रदीप मारू सुरेश यादव भगवान पाटीदार गोविंद पंवार राकेश सोलंकी सुरेन्द्र सोलंकी मयंक गोस्वामी आदि जन उपस्थित थे

Post A Comment: