बीड~ ग्राम पंचायत सिंगाजी के भाजपा समर्पित सरपंच पर धारा 40 की कार्रवाई~~

सरपंच सचिव ने मिलकर एक एक लाख  ₹100000 से अधिक की वसूली के आरोपित.~~

ग्रामीणों की मांग दोषी संरपच पर  कारवाई हो~~

बीड :- रवि सलुजा ~~


हरसूद जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिंगाजी के भाजपा समर्थित सरपंच रमेश चंद गुर्जर सचिव बलवंत सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत गांव के ग्रामीणों ने जिला पंचायत के अधिकारियों को की जिस पर जिला पंचायत के निर्देश पर हरसुद जनपद के सीईओ को जांच के आदेश दिए जांच में सरपंच सचिव पर एक एक लाख से अधिक की वसूली आरोपित की गई सरपंच  पर धारा 40 की कार्रवाई की अनुशंसा की गई .जांच में अनियमितता उजागर होने पर अन्य ग्राम पंचायतो में खलबली मच गई  है हरसुद जनपद के अंतर्गत लगने वाली ग्राम पंचायते बीड़ ग्राम के समीप लगती है यदि इनकी जांच की जाए तो सिंगाजी ग्राम पंचायत के समीप ही लगी ग्राम पंचायत छालपी  खुर्द में भी अनेको भ्रष्टाचार उजागर हो सकते हैं हाल ही में छालपी खुर्द ग्राम पंचायत की शिकायत ग्रामीणों ने की थी ग्रामीणों का कहना है की हम जनसुनवाई मैं खंडवा कलेक्टर को पत्र के माध्यम से भी शिकायत की गई पर आज तक कोई जांच करने नहीं आया .अधिकारियों ने कोई भ्रष्टाचार उजागर नहीं किया खुलेआम सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है जिस पर हरसुद जनपद के अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है ग्राम पंचायतों में खलबली मचने  से अन्य पंचायत के सरपंच सचिव की सकते में आ गए हैं ग्राम पंचायत सिंगाजी पुनर्वास के ग्रामीण जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ कों भी सिंगाजी पंचायत के सरपंच सचिव द्रारा पद का दुरुपयोग का आरोप लगाया था जिस पर जिला पंचायत सीईओ के द्रारा हरसुद सी ई औ को जांच के निर्देश दिए थे .हरसुद सीईओ के बीपीओ
अशोक कटारिया तथा उपयंत्री सुखलाल जाधव की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच दल भेजा जिसके द्वारा 10 जनवरी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी सी ईओ के द्वारा धारा 40 का प्रकरण भी तैयार कर लिया गया है लेकिन जिला पंचायत सीईओ तक नहीं पहुंच पाया है शिकायतकर्ता मदन सिंह ने बताया कि अभी हम जांच से असंतुष्ट हैं इसको लेकर कुछ ग्रामीण भी शिकायत करने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सी ई ओ से मिले ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत की उच्चस्तरीय जांच हरसुद जनपद के अधिकारियों से ना कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कर आरोपियों पर कारवाई होना चाहिए ..

इन कार्यों पर की गई कार्रवाई
ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन टीन शेड निर्माण 7530 मपौधा रोपण 7515 सीसी रोड किशन के मकान से कन्हैया के घर 518 ,सार्वजनिक छत चबुतरा199936 इन सारे कार्यों में अनियमितता पाई गई लेकिन ग्रामीणों का कहना है  कि जांच जिस  तरह होनी चाहिए थी वैसी नहीं हो पाई दोषियों को बचाया जा रहा है


उक्त मामले में हरसुद सी ई औ से मोबाइल पर चर्चा करना चाही तो उन्होंने सुबह से शाम  हो जाने तक भी अपना फोन रिसीव नहीं किया ...


Share To:

Post A Comment: