बड़वानी~ बड़वानी पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह~~
जप्त किये 6 मोटर सायकल ~~
बड़वानी /क्षेत्र में हो रही लगातार मोटरसायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने वाहन चोरों की घटनाओं को नियंत्रित करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश जारी किये थे। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्रीमती यांगचेन डी भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओंकारसिंह कलेश, एसडीओपी श्री अंतरसिंह जमरा के मार्गदश में टीआई बड़वानी श्री राजेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री लखनसिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक श्री आरसी चैहान, श्री मोहन तिवारी, श्री आरके लववंशी, उपनिरीक्षक श्री रितेष खत्री, आरक्षक श्री जगजोध सिंह, श्री शैलेन्द्र, श्री संदेश, श्री रेमसिंह अलावा, श्री राजेन्द्रसिंह डावर, श्री राकेश कुमार, श्री दिलीप ओहरिया, श्री बबलू, श्री देवीसिंह, श्री मसरसिंह, श्री महेन्द्रपालसिंह, श्री अंतरसिंह, श्री गेंदालाल, श्री योगेश की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित टीम ने पिछले माह बड़वानी से चोरी गई मोटरसायकल की खोजबीन शुरू की । खोजबीन के दौरान गठित सहायक उपनिरीक्षक श्री लववंशी की टीम को एक दिन सूचना मिली कि शहर के पाटी नाका पर दो लड़के संदिग्ध हाल में मोटरसायकल लेकर घूम रहे है। टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध लड़को को पकड़ा। दोनो लड़के नाबालिग है, तथा पूछताछ के दौरान उन्होने बताया कि बड़वानी से चोरी गई मोटरसायकल एमपी 46एमजे 3398 एवं स्कूटी एमपी 46 एमआर 1321 को उन्होने ने ही चोरी किया है। इस तरह सहायक उपनिरीक्षक श्री आरसी चैहान की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का जनता पंजाब होटल के पास कम कीमत में मोटरसायकल बेच रहे है। टीम ने मुखबिर के बताये हुलिये के लड़के को पकड़ा पूछताछ पर उसने बताया कि उसने कारंजा चैराहा बड़वानी से एक मोटसायकल एमपी46 एमडी 3288 को एवं एक अन्य मोटरसायकल एमपी 46 एमबी 3330 को चुराया था।
इसीप्रकार उप निरीक्षक श्री लखनसिंह बघेल की टीम ने पालाबाजार वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से वाहन चलाते हुए एक लड़के को पकड़ा। गाड़ी नई होने से बिना नम्बर की गाड़ी थी। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि यह मोटरसायकल उसने 15 दिन पहले बस स्टेण्ड से चुराई थी। तथा एक अन्य मोटरसायकल एमपी 09 एमटी 2427 को भी उसने ही चुराया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओंकारसिंह कलेश ने शनिवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम बड़वानी में पत्रकार बंधुओं को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर आज बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़े गये उक्त 6 वाहनो की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक की है। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने मोटरसायकल चोर गैंग को पकड़ने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को ईनाम देने की घोषणा की है।

Post A Comment: