भिण्ड~ कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता देवेश शर्मा (सोनू) ने भिण्ड आर टी ओ की परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत से की शिकायत~~
भिण्ड-आज परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत एक दिन के प्रवास पर भिण्ड आए जहाँ पर उनका जगह जगह स्वगात हुआ और वही स्वगात के दौरान अटेर विधानसभा के कांग्रेस प्रवक्ता देवेश शर्मा(सोनू) ने उन्हें एक शिकायती आवेदन देकर जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड की परिवहन मंत्री से शिकायत की और उन्होंने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि जिला परिवहन कार्यालय भिण्ड निरन्तर भृष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है भाजपा शासनकाल में चल रहे भृष्टाचार को जिला परिवहन कार्यालय भिण्ड में अभी भी निरंतर चालू किए हुए हैं उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार की भी शिकायत कर कहा कि आर टी ओ मेडम सप्ताह में एक दिन ही कार्यालय में बैठती है और उन्होंने एक साल पूर्व लगे गाड़ियों में स्पीड गवर्नर को निरस्त कर नए स्पीड गवर्नर लगाए जाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूर्व में पाँच पाँच हजार रुपए बसूल किये गए और अब दुबारा लगवाने पर वाहन मालिको से फिर बसूल किए जाएँगे और फिर इसमें भृष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाएगा और उन्होंने आरोप लगाया कि भिण्ड जिला परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस वनवाने के लिए दलालों के माध्यम से पच्चीस सौ से तीन हजार रूपए तक की अवैध बसूली की जा रही है और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद परिवहन विभाग ने आदेश दिया था कि आर टी ओ कार्यालयों से दलालों को हटाया जाए उसके बाबजूद भी भिण्ड आर टी ओ कार्यालय में दलालों का दबदबा कायम है देवेश शर्मा द्वारा भिण्ड आर टी ओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जाँच कर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट

Post A Comment: