खेतिया~विधायक किराड़े ने किया पंचायतो का दौरा, कर्जमाफी की प्रकिया हेतु किया प्रेरित~~
मप्र सरकार ने किसानों के हित में कर्जमाफी का बहुत बड़ा निर्णय लिया है,किसानों को पंचायतो में पहुंच कर फार्म भरने है ,सभी किसानों को योजना का लाभ मिले यह जरूरी है,यह विचार पानसेमल विधायक सुश्री चन्द्रभागा जी किराड़े ने आज खेतिया के ग्रमीण क्षेत्र में कर्जमाफी अभियान के तहत पंचायतो के भृमण के दौरान कही,
विधायक सुश्री चन्द्रभागा किराड़े ने करनपुरा, बन्द्रीयबड़ सहित पंचायत का भृमण किया,
सुश्री किराड़े ने किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बन्द्रीयबड़ में जयकिसान कर्जमाफी योजना के तहत किसान,,,,,,उमेश भोंसले, दलसिंग वानाभोसले,विरसिंग कठिया,मनीराम पांडु सहित 42 कृषकों के फार्म स्वयं भरवाये व उन्हें रसिद भी प्रदान की,विधायक सु श्री किराड़े ने किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त किया।आपके भृमण के दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष अरविंद बागुल,सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष पटेल सहित सरपंचगण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post A Comment: