*भिण्ड~ देश का भविष्य तय करेगा आने वाला लोकसभा चुनाव: संजीव कांकर*~~

*मण्डल प्रभारियों की बैठक में हुआ कार्ययोजना पर विचार-विमर्श*~~

भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

 भिण्ड।। आने वाला लोकसभा चुनाव किन्ही दो दलों और गठबंधनों के बीच का चुनाव नहीं है। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। एक विचारधारा वह है,  जिसने देश को बीते साढ़े चार वर्षों में विश्व में सिरमौर बनाया। दूसरी विचारधारा वह है, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाली गैंग के साथ खड़ी नजर आती है। 2019 के चुनाव में या तो देश जीतेगा या देश हारेगा। यह फैसला हमें करना है कि आने वाले कल में हम देश को कहां देखना चाहते हैं। यह लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ने बुद्धवार को मण्डल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंकगणित का महत्व है,  विधानसभा के चुनाव में हमने अपना-अपना योगदान दिया, लेकिन कुछ कमी बाकी रह गई थी, जिसके कारण हमें वांछित परिणाम नहीं मिले और देश में सर्वाधिक काम करने वाली सरकार नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि आज यही सत्य है कि भाजपा की सरकार नहीं है। क्यों कि लोकतंत्र में अंकगणित का महत्व होता है। अगर हमारी 3 सीटें ज्यादा होतीं तो हम 112 और कांग्रेस111 पर होती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं हारी है, क्योंकि जितने वोट भाजपा को मिले हैं, वह कांग्रेस को मिले वोटों से ज्यादा है। अंकगणित ने हमें पीछे किया है। इसलिए हमें एक-एक सीट का महत्व समझकर अपनी कमियों को दूर करना है।
*कोई संशय न रखें, जीत हमारी होगी: लाल सिंह आर्य*
पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि हमारा ज्यादा वोट प्रतिशत इस बात का प्रमाण है कि जनता में हमारी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार तमाम कोशिशें करेगी,  ताकि हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम हो। लेकिन कार्यकर्ता डरें नहीं और मन में किसी तरह का कोई संशय न रखें। लोकसभा चुनाव में हमें पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा सीटें जीतना है। उन्होंने कहा कि 2014 में आप लोगों ने बहुत परेशानियों से गुजरकर कष्ट उठाकर सरकार बनाई थी। 2019 में एक बार और हमें दुनिया के सबसे बड़े नेतृत्वकर्ता श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

*हम देश के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता : नाथू सिंह गुर्जर*

बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रभारी संयोजक नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि हम भारत माता की सेवा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। हम दल के लिए नहीं,  देश के लिए काम करते हैं, इसलिए देश प्रथम और उसके बाद दल और अंत में हम होते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर मोर्चा ताकतवर है, जो कि मंडल और बूथ स्तर तक पहुंच रखता है। इस दृष्टि से हमारी ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जो जितना सक्रिय रहेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। सक्रियता के साथ हम कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता जी के त्याग, तपस्या की परंपरा को आगे बढ़ाने में सर्वस्व अर्पण करें। श्री गुर्जर ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मोर्चा के कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की बात कही। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव नरवरिया व आभार जिला महामंत्री सुंदरपाल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा, शिवराज यादव, जिला महामंत्री महेश्वरी जाटव,मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल, जिला प्रवक्ता अजय शर्मा, कार्यलय मंत्री रामप्रकाश मांझी, जिला मंत्री अर्चना शर्मा, जेपी शर्मा, सुनील भदौरिया, मण्डल अध्यक्षों में निर्पेन्द्र सिंह जूदेव, कमल सिंह तोमर, नवलकिशोर मिश्रा, नन्दराम बघेल, जंडेल सिंह कुशवाह, जगदीश शर्मा, कृष्णबिहारी पांडेय, विनोद सिंह चौहान, निर्मल आर्य,प्रेमनारायण वर्मा, बलराम जाटव, रघुराज सिकरवार सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment: