बैतूल~ 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह ब्लॉक मुख्यालय पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित होगा। समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे और विभिन्न विभागों से संबंधित पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऐसे कई बिन्दुओं पर चर्चा जनपद अध्यक्ष गुड्डन बाई की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में की गई।
बैठक में जनपद उपाध्यक्ष विशाल सिंह सरपंच मंगीता बाई उपसरपंच अमित महतो बीईओ डीके शर्मा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश चंद्र अग्रवाल ,प्राचार्य एसके जैन , पंचायत निरीक्षक कज्जु लाल , प्राचार्य एस के ढ़ोनीवार उपस्थित थे। इस दौरान बताया गया कि 26 जनवरी को समस्त शैक्षणिक संस्थाओं से प्रातः 7.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जावेगी इसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा।
ध्वज की गरिमा का ध्यान रखें
तहसीलदार ने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में ध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखें, निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करें और सूर्यास्त के पूर्व ध्वज उतारे ।

Post A Comment: