सेगाव ~में तो आपका सेवक हूं~~

सेगाव में कालेज खुलवाना पहली प्राथमिकता~विधायक केदार डावर~~

सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~

  सेगाव_विधायक केदार नहीं आप सभी विधायक हो केदार तो केवल आपका सेवक हैं और यह केदार आप सभी की आवाज को भोपाल तक पहुंचाएगा और सुख दुःख में शामिल होगा।सेगाव में कई वर्षों से कालेज की मांग उठती आ रही हैं और मेरी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी कालेज खुलवाने की होगी और भी कई मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे ।
   यह बात सेगाव तहसील की तलकपुरा,पनाली,जमोठी, गोलवाडी, दोमवाडा आदि ग्रामों में मतदाताओं का आभार प्रगट करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक केदार डाबर द्वारा मतदाताओं के बीच कहीं।
   इस अवसर पर डाबर का जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा तुलादान कर पुष्प हारो से स्वागत किया गया।
   इस अवसर पर शांतिलाल पाटीदार,जनपद अध्यक्ष विजय डाबर,राजेंद्र मंडलोई, खेमुसेठ,पंडरी गुप्ता,काशीराम यादव,मधु गारकर आदि मौजूद थे।

सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट

Share To:

Post A Comment: