सरदारपुर~ खाटू श्याम की भजन संध्या के साथ हुआ नववर्ष का आगाज~~

श्याम प्रभु के कीर्तन में बरसी भजन की रसधारा~~

✍इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ मयंक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट7354767875~~

सरदारपुर~ सरदारपुर तहसील के दसई में नव वर्ष के उपलक्ष पर 1 जनवरी मंगलवार की रात्रि में श्याम प्रेमियों द्वारा नया बाजार मैं खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें खाटू श्याम का दरबार सजाया गया प्रज्वलित अखंड ज्योत एवं छप्पन भोग भी लगाया और बाबा की पूजा अर्चना की गई साथ ही हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से पूरा भजन संध्या पंडाल गूंज उठा भजन संध्या में गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।और भक्तों का मन मोह लिया भजन गायक में आशीष चावड़ा, इंदौर के संगीतकार सुमित मधुरास त्रिपाठी व कार्यक्रम में चार चांद लगाने राजोद की प्रसिद्ध भजन गायक  संध्या धाकड़ ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को देर रात तक रुकने को मजबूर कर दिया एवं बड़नगर के बाल गोपाल कलाकार राजा ने भी अपनी प्रस्तुति देकर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया समिति द्वारा सभी संगीत कलाकारों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया और कार्यक्रम में देर रात तक भजनों का आनंद भक्तों द्वारा लिया गया

Share To:

Post A Comment: