बैतूल~ मतदाताओं को ईवीएम व वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण ~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोडल अधिकारी एससी अग्रवाल द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे शाहपुर के ग्राम बरबतपुर आदिवासी मोहल्ले में मतदाताओ को एवं जन सामान्य को ईवीएम एवं वीवी पैट के लिए जागरूक करने मशीनों का प्रदर्शन किया गया। इन मशीनों की कार्यप्रणाली , पारदर्शिता के बारे में बतलाया गया किस तरह यह मशीन काम करती है इसका प्रदर्शन किया गया उदाहरण में ग्रामीणों को मशीन में वोटिंग कराई गई ।
बरबतपुर ग्राम के नीम के पेड़ के पास मतदाताओं एवं जन सामान्य के मध्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। मतदाताओं एवं आम जनता को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि मतदान के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं के समाधान हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट नामक एक नई यूनिट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है। जिससे मतदान के दौरान मतदाता द्वारा डाले गए वोट की एक पर्ची 7 सेकंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन स्क्रीन में दिखाई देगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, एवं चुनाव चिन्ह दिखाई देगा, जिससे मतदाता उस पर्ची को देखकर अपने मतदान से संतुष्ट हो सकेगा कि उसके द्वारा दिया गया मत सही व्यक्ति के पक्ष में ही गया है। इस दौरान बरबतपुर वासियो को स्वस्छ मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई । उपसरपंच अमित महतो पंचायत सचिव रजनीकांत शुक्ल ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सुनील साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी प्रमुख रूप से मौजूद थे ।
स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें निष्पक्ष, सटीक तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे परिणाम शामिल हैं जिनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से की जा सकती है। परम्परागत मतदान प्रणाली इन लक्ष्य में से अनेक पूरा करती है। लेकिन फर्जी मतदान तथा मतदान केन्द्र पर कब्जा जैसा दोष पूर्ण व्यवहार निर्वाची लोकतंत्र भावना के लिए गंभीर खतरे हैं। इस तरह भारत का निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार का प्रयास करता रहा है।

Post A Comment: