राजगढ़ ~~श्री सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा राजगढ़ द्वारा अन्नकूट महोत्सव आयोजन~~

रवि राठौड़ राजगढ़~

राजगढ़ । श्री सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा राजगढ़ द्वारा अन्नकूट महोत्सव आयोजन किया जा रहा है । क्षत्रिय राठौड़ नवयुवक परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम राठौड़ ने बताया कि
18 नवम्बर रविवार को तुलसी विवाह को लेकर कान्हा का गणेश पूजन एवं हल्दी, मेहंदी का कार्यक्रम राठौड़ महिला मण्डल द्वारा शाम 4 बजे किया जाएगा । वही 19 नवम्बर सोमवार को सकल पंच राठौड़ समाज राजगढ़ द्वारा चल समारोह प्रातः 11.45 पर निकाला जाएगा । चल समारोह में आप - पास क्षेत्र के सभी समाजजन एकत्रित होंगे । वही तुलसी जी  के माता - पिता मुकेश राठौड़ श्री नाथ वाले और कान्हा जी के माता पिता समाज के वरिष्ठ गोपाल माणकलाल राठौड़ लाभार्थी रहेंगे । वही 20 नवम्बर मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे श्री चारभुजानाथ की आरती के पश्चात अन्नकूट महोत्सव प्राम्भ किया जाएगा ।
वही सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा सभी राठौड़ समाज के वरिष्ठजन, युवाओ, महिलाए व युवतियों से आग्रह किया है कि अन्नकूट में अवश्य पधारे ।

Share To:

Post A Comment: