मनावर~~ जूनी मनावर स्थित दशहरे मैदान पर रावण दहन~~

नीलेश जैन मनावर~~

मनावर = आज 19 अक्टुबर को नःपाः परिषद द्वारा जूनी मनावर स्थित दशहरे मैदान पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । परिषद द्वारा 51 फीट रावण के पुतले का दहन शानदार रंगारंग आतिशबीज के साथ किया गया। मैदान के चारों ओर आर्कषक विधुत सज्जा कि गई । नन्हे बच्चे बने राम , लक्ष्मण, एवं सीतामाता का चल समारोह रथ व बैड़ बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकला । नःपाः के लेखापाल मुकुट बिहारी गौड़ द्वारा पूजा अर्चना कि गई । सीएमओं संतोष चौहान एवं रावण दहन के कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर की जनता एवं रंजना बघेल, न:पाः अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार, उपाध्यक्ष अनिता सुरेश पाटीदार, जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह मुवेल, रवीन्द्र पाटीदार, राजेश पटेल, कैलाश राठोर, मोहूल शर्मा , नःपाः कर्मचारी सुदामा चौहान, राजेन्द पड्या, प्रदीप श्रीवास्तव, नानूराम पाटीदार, छोटू त्रिवेदी, तथा काग्रेस एवं भाजपा नेता तथा नःपाः कर्मचारी मोजूद थे ।

Share To:

Post A Comment: