राजोद~ नगर व आसपास के छेत्रो में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया~~

पुलिस थाने पर हुआ शस्त्र पूजन ~~

आर एस एस ने निकाला पथ संचलन~~

नगर के अति प्राचीन देवीजी मंदिर धोलगड व खोडियार माता मंदिर में नगरवासियो ने दर्शनलाभ लिए~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

राजोद~ नगर व आसपास क्षेत्रों में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया, पुलिस थाने पर हुआ शस्त्र पूजन तो आरएसएस ने निकाला पथ संचलन। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया। माताजी स्थापना में बोए जवारों का विसर्जन किया गया। एक दूसरे को गले लग कर व बड़े बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया गया। नगर के अति प्राचीन देवीजी मंदिर धौलगढ़ व खोडियार माता मंदिर में नगरवासियों ने दर्शनलाभ लिए। उल्लेखनीय है कि राजोद के धौलगढ़ माताजी मंदिर में राजा रजवाड़ो के जमाने से परंपरा चली आरही है कि दशहरे के दिन राजे राजवाड़े दशहरा जीतने के लिए धौलगढ़ माताजी मंदिर आया करते थे जहां पर श्री गंजज, मां नारायणी, मां कालिका, मां चामुंडा झुझारजी, भेरूजी व बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद लेते थे, जो आज भी नगरवासी उसी परंपरा को निभाते आ रहे है। वही दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया व ध्वज पूजन भी कीया गया इस अवसर पर संघ के बाबूलाल हामड ने बौद्धिक दिया। दशहरे के अवसर पर पुलिस थाना राजोद पर राजोद टीआई मीना कर्णावत ने शस्त्र पूजन व वाहन पूजन किया इस दौरान एएसआई किशोरसिंह टांक, जालमसिंग चोहान, प्रधान आरक्षक एमएस वसुनिया,पूनम वसुनिया,लक्ष्मण सिंह,अमरसिंह, आरक्षक रितेंद्र राजावत, संजय शिवहरे, प्रेमपाल चौधरी,सीताराम डोडवे,दिनेश, तारा गणावा, सैनिक बाबू लाल,आदि सभी पुलिस स्टाफ मौजूद था।

Share To:

Post A Comment: