खेतिया(मोयदा) शाला में ही हो पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग~~
पीरामल के श्री अमित कुमार सिंह जी* के नेतृत्व में *रीडिंग मेले* का आयोजन ~~
इस आयोजन में बच्चों ने कहानी, सामान्य ज्ञान, कॉमिक्स, चित्र कथाएं व कविताओं की पुस्तकें पढ़ी~~
पुस्तकें पढ़ने के साथ साथ मतदान करने के लिए बच्चों ने अपने परिजनों को पत्र भी लिखें~~
खेतिया पानसेमल से प्रमोद पंड्या ~~
क्षेत्र में पुस्तक पढ़ने की अभिरुचि को लेकर विशेष पहल पर रीडिंग मेले का आयोजन हुआ जिसके तहत आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित हुए जहां बैठकर उन्होंने इन पुस्तकों का वाचन किया वहीं इस मेले में अन्य गतिविधियों का भी आयोजन हुआ।
रीडिंग मेले का उद्देश्य था बच्चों को पुस्तक पढ़ने की अभिरुचि बड़े ताकि वह पुस्तकालय की पुस्तकों को पढ़ें अपने ज्ञान को आगे बढ़ाएं आसपास के विद्यालयों के छात्रों के साथ मिलकर शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करें शैक्षणिक गतिविधियों बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकेगी आज इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने अपने परिजनों से मतदान करने की अपील करते हुए अपने परिजनों को पत्र भी लिखें मोयदा क्षेत्र में यह प्रथम आयोजन था जिसको लेकर विद्यार्थियों के साथ साथ ग्रामीणों में भी रुचि बनी रही

Post A Comment: