हरदा~~खिरकिया फिल्टर प्लांट में दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जावे-नितिन गुप्ता
नपा पार्षद~~
बीते दिनों पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल के द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत छीपाबड़ में बने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण कर फिल्टर प्लांट से दूषित पानी सप्लाई होना पाया गया था ~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा~~
खिरकिया । बीते दिनों प्रदेश की पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल के द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत छीपाबड़ में बने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें फिल्टर प्लांट से दूषित पानी सप्लाई होना पाया गया था पटेल के अवगत कराने पर स्वयं आपके द्वार जांच की गई जिसमें अव्यवस्था पाई गई इसमें मुख्य रूप से लेब टेक्निशियन के नहीं होने से बगैर जांच के लगभग 15 दिनों तक पानी सप्लाई होना पाया गया साथी ही एलम (फिटकरी) नहीं मिली जिसका उपयोग पानी को शुद्ध करने के लिए होता है इस मामले में दोषियों पर अभी तक कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं हुई है क्योंकि यह मामला सीधे जनता से स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है इसलिए मामले में जो भी दोषी है उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाही की जावे।

Post A Comment: