*बुरहानपुर~~महिला एवं बाल मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी के घर जाकर ली स्वास्थ्य लाभ की  जानकारी*~~

बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने एक घटनाक्रम में बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के प्रतापपुरा स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।
ज्ञात हो कि गत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल रैली से बुरहानपुर आते समय आष्टा के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी, पूर्व विधायकगण सर्वश्री हमीद क़ाज़ी एवं रवीन्द्र महाजन, जिला पंचायत पूर्व सदस्य दगड़ू चौकसे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, उक्त तारतम्य में दीदी ने अजय भैया से सौजन्य भेंट कर कुशलक्षेम पूछी।सोशल मीडिया पर दीदी द्वारा की गई इस भेंट की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Share To:

Post A Comment: