*बुरहानपुर~~ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने मांग की चुनाव प्रशिक्षण आगे बढ़ाने की~~
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)
बड़े शर्म की बात है कि एक तरफ तो प्रदेश की मंत्री हमारे गुरुजनों का सम्मान करने का दिखावा कर रही है,वहीं दूसरी ओर उनके सामाजिक,धार्मिक अधिकारों से उन्हें वंचित किया जा रहा है,जिससे सभी की भावनाएं आहत हो रही हैं, साथ ही यह भाजपाइयों के दोहरे चरित्र को उजागर कर रही हैं ।
उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दि 22 एवम 24 सितंबर को होने वाले चुनाव प्रशिक्षण को आगे बढ़ाया जाए। श्री रघुवंशी ने कहा कि 22 तारीख को चूंकि मोहर्रम का त्योहार है,जिसमें हमारे मुस्लिम शिक्षकों को उपस्थित होना है ,साथ ही 24 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी जैसे बड़े त्योहार पर अवकाश देने के बजाय उन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा रहा है,जबकि चुनाव कोई एक दो हफ्ते में नही है। इसे अगले सप्ताह भी किया जा सकता है।
श्री रघुवंशी ने निर्वाचन विभाग के उक्त आदेश को तत्काल निरस्त कर 24 सितंबर को अवकाश देने की मांग की है।

Post A Comment: