*💥सीहोर~~अबैध रेत उत्तखनन करते 8 डंपर एक जे सी बी मशीन जप्त.....*~~
*💥18 डंपर,ड्रायवर, एंव जेसीबी मालिको पर रेत चोरी का मामला दर्ज.....*~~
*सीहोर/नसरूल्लागंज/सुरेश जैमिनी~* ~~
कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे एंव पुलिस कप्तान राजेश चंदेल के रेत चोरो के खिलाफ सख्त तेवर के चलते गुरूवार देर रात रेहटी तहसील के नर्मदा क्षेत्र आँवा बड़गांव मे बुदनी रेहटी नसरूल्लागंज के राजस्व,पुलिस एंव खनिज अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई में अवैध उत्खनन में लगे 8 डंपर एक जेसीबी जप्त कर वाहनो को
मंडी प्रांगण रेहटी मे खडा करवाया गया है।साथ ही खनिज विभाग की रिपोर्ट पर रेत चोरी का मामला दर्ज कर मामले को जाँच मे ले लिया है।उल्लेख नीय है कि हाल ही मे नसरुल्लागंज क्षेत्र के ग्राम चमेटी के आसपास से प्रशासनिक अधिकारियों ने 38अबैध रेत से भरे डंपर जप्त कर 76 रेत माफियाओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था जिसमे कुछेक ड्रायवर ही गिरफ्तार हुऐ है,डंपर मालिक अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। रेत माफियाओं पर लगातार कार्यवाही होने से माफियाओं मै हडकंप मचा हुआ है। प्रशासन की माफियाओं पर लगातार कार्यवाही के बाद भी रेत का अबैध उत्तखनन परिवहन का होना क्षेत्र मे चर्चा का बिषय बना हुआ है,सूत्रो की माने तो रेत माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है।प्रशासनिक अधिकारी ऐसे क्षेत्रो मै दविश नही दे रहे है जहाँँ से स्थानीय नेताओ के चहेतो के अबैध वाहन भरा कर निकलते है।अगर प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने क्षेत्रो के कुछ पांईटो पर ही सख्ती बरत ले तो अबैध उत्तखनन,परिवहन पर किसी हद तक लगाम लगाई जा सकती है। रेत माफिया के खिलाफ की गई कार्यवाही मैं एस डी एम राजेश शुक्ला तहसीलदार पी सी पाँडे एस डी ओ पी मलकीत सिह,प्रकाश मिश्रा, निरीक्षक जितेन्द्र पटेल,एस पी एस कुशवाहा खनिज इंसपेक्टर शाँतीलाल निनामा आरक्षक मनोज यादव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Post A Comment: