*💥सीहोर~~विचार न्यूज की खबर का असर💥*~~
*💥देलावाडी स्कूल मामले में 2 शिक्षक निलम्बित,3अधिकारियों को नोटिस.....*~~
*💥कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे के निर्देश पर बडी कार्यवाही.....*~~
*सीहोर/नसरूल्लागंज~सुरेश जैमिनी*~~
*मास्टर ने बच्चो को पढाने रखी मजदूर* नामक शीर्षक से मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र देलावाडी की खबर गुरूवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी ,जिस पर मामले को सीहोर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान मै लेकर एस डी एम बुधनी सहित अन्य अफसरो को देलावाडी स्कूल निरीक्षण के निर्देश देकर भेजा था।निरीक्षण उपरान्त एस डी एम राजेश शाही से प्राप्त निरीक्षण मे दोषी पाए गए 2 शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए 3 जबावदार शिक्षाधिकारियों को 2-2 बेतन बृद्धी रोकने के लिये नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण माँगा है,कलेक्टर की तात्कालिक प्रभावी कार्यवाही के वाद जिले के शिक्षा विभाग मैं हडकंप की स्थिती निर्मित हो गई है।सीहोर जिले मे शिक्षा विभाग मे संभवतः पहली बडी कार्यवाही होने से कामचोर शिक्षको में भय व्याप्त है,और तात्कालिक बडी कार्यवाही की वजह से भबिष्य मै शिक्षा विभाग में सुखद परिणाम आने की उम्मीद की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार को सीहोर जिले के देलावाडी प्राथमिक विभाग मे शिक्षक सैय्यद सोराब अली द्वारा अपनी एवजी मै पिछले दो बर्षो से एक 5000/रूपये प्रतिमाह मैं बच्चो को पढाने के लिये मजदूर युवती को रख रखा था जिसकी जानकारी जनशिक्षक से लेकर विभाग के आला अफसरो तक को थी परन्तु सभी मौन थे। यहाँ यह कहना भी अतिश्योक्ति नही कि मामला जिलाशिक्षाधिकारी के संज्ञान मे ना हो जिले के कई शिक्षक ऐसे है जो सिर्फ स्कूलों मै हाजिरी लगाने जाते है या स्कूल मे थोडी देर गप्पे लगाकर गायब हो जाते है,जहाँँ ऐसा होता है शिक्षको का एक अवकाश आबेदन एडवाँस बगैर तारीख डले स्कूल मैं रखा रहता है,जो कि स्कूल में किसी अधिकारी के निरीक्षण के दोरान स्कूल के साथी शिक्षक अधिकारियों के समक्ष रख कर अपने साथी शिक्षक को बचा लेते हैं,हाँलाकि ऐसा नही है अभी भी अनेक ईमानदार शिक्षको की वजह शिक्षा जैसे पवित्र कार्य मे लगे शिक्षको की गरिमा बची हुई है। ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो के तो यह हाल हैं कि कई जगह कक्षा 4-5 के विधार्थियों को गिनती पहाडे के साथ ही धारा प्रभाव शुद्ध हिन्दी भी पडते नही आता जो कि शिक्षाविभाग के आला अफसरो का गंभीर जाँच का बिषय है।
खैर ग्राम देलावाडी मे गुरूवार को शिक्षको की लापरवाही का मामला उजागर होने के बाद मास्टर सैय्यद सोराब अली देलावाडी,जन शिक्षक कृष्ण कान्त तँवर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिये गए है एंव निलम्बन के दौरान विकास खंड शिक्षाधिकारी नसरूल्लागंज के कार्यालय मै उपस्थित होने के निर्देश दिये है साथ ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी पी मीणा बुदनी, विकास खंड स्त्रोत समन्यवक प्रदीप राजपूत जनपद शिक्षा केन्द्र बुदनी एंव राकेश राजवंशी प्रभारी संकुल केन्द्र शा क. उ.विधालय रेहटी को क्यो ना दो दो वेतन बृद्धि रोकी जाएँ इस आशय का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गए हैं।

Post A Comment: