भिण्ड~~खनिज कर्मचारी पर हमला~~

भिंड में खनिज माफिया पूरी तरह से निरंकुश~~

भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

भिण्ड~अवैध उत्खनन और परिवहन के साथ जिले में सक्रिय खनिज माफिया निरंकुश हो गया है, जिसके चलते माफिया द्वारा आए दिन गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जाता है। इसी क्रम में आज भिंड खनिज विभाग के कर्मचारी के आवास पर देर रात अज्ञात आरोपियों द्वारा हमला कर दिया।
दरअसल जिला खनिज कार्यालय में तैनात खनिज सर्वेयर विजय चक्रवर्ती के जनपद कॉलोनी स्थित आवास पर बीती रात 2 बजे के करीब अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। यहां आरोपियों ने विजय चक्रवर्ती के आवास पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही हमलावरों ने घर के बहार खड़े शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।देर रात हुई इस वारदात के बाद खनिज कर्मचारी दहशत में है, जिनके द्वारा सिटी कोतवाली थाने में जाकर मामले की जानकारी दी और अपनी सुरक्षा की मांग की। इस वारदात को लेकर थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
....गौरतलब है कि भिंड में खनिज माफिया पूरी तरह से निरंकुश हो गया है, जिनके द्वारा पूर्व में कई बार खनिज कर्मचारियों पर हमला किया था। खास बात यह है कि जिला पुलिस और प्रशासन अवैध उत्खनन में लिप्त इन आपराधिक तत्त्वों पर लगाम नही लगाई जा रही है, इसके चलते वह आए दिन इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते है।

भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट

Share To:

Post A Comment: