*बुरहानपुर~~रोज़गार मेले में जन्मदिन मनाने की निंदा की*~~
बुरहानपुर (मेहलका अंसारी)
ज़िला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेपानगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नेपानगर की भाजपा विधायिका मंजु दादू की मौजूदगी में एक भाजपा कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने को लेकर
कांग्रेस आई टी सेल के धीरज करोसिया ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर नेपा मिल कर्मचारियों के खाने के लाले पड़े हैं, वही दूसरी ओर युवाओ के साथ मज़ाक करते हुए शासन प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में विधायिका मंजु दादू की मौजूदगी में जन्मदिन मनाने को गैर जिम्मेदाराना हरकत बताया है।इस आरोप के संबंध में विधायक का मत जानने हेतु संपर्क नही हो पाया है।

Post A Comment: