दतिया~~हत्या के मामले में फरार पाँच हजार का शातिर बदमाश गिरफ्तार~~
दतिया~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित)
दतिया~~पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान के दौरान मुखिबर द्वारा जानकारी मिली कि ग्राम पूरनपुरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कट्टा लिए किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। तभी जानकारी मिलते ही गोंदन थांना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने मय फोर्स के मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचे तो उक्त हुलिया का युबक सड़क पर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा था तभी आरोपी पुलिस के वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो फोर्स की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।जब उसकी तलाशी ली गयी तो एक अबैध कट्टा जिसमे एक जिन्दा कारतुस लोडेड हुआ मिला।जब आरोपी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम लाडले वंशकार पुत्र जगदीश वंशकार निबासी करारी जिला झांसी वताया। उक्त युबक पर गोंदन थाने पर 307का अपराध दर्ज था और उन्नाव थाने पर 302 का मामला दर्ज था। जिला झांसी में कई थानों पर संगीन मामले दर्ज है। और एक अंतर राज्यीय अपराधी हैं।

Post A Comment: