धामनोद~~30 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का लोकार्पण~~

धामनोद ~~धामनोद में कल महेश्वर रोड आईटीआई में  प्रभारी मंत्री ने 30 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का लोकार्पण किया इस अस्पताल की काफी समय से मांग की जा रही थी इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर की वर्षो पड़ी लंबित मांग शासन ने पूरी की है उंन्होने अन्य कई योजनाओं का जिक्र भी किया।कार्यक्रम के अन्य अतिथि के रूप में  सांसद सावित्री ठाकुर विधायक कालूसिंह ठाकुर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल थी। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की मंच पर इनके साथ ही मंडी अध्यक्ष डॉ कृष्णा पाटीदार जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेंद्र मदनपुरिया  रोगी कल्याण समिति सदस्य देवकन्या मुकाती आदि मौजूद थे अतिथियों का स्वागत जिला स्वास्थ्य अधिकारी आरसी पनिका बीएमओ डॉ महेंद्रपाल सिंह डाबर डॉ सुरेखा जैन डॉ सचिन पाटीदार  डॉ सारा खैशगी सहित कई  लोगों ने किया कार्यक्रम में सीएमओ आधार सिंह उपयंत्री दीपक चौरे  वरिस्ठ राधेश्याम कसरवादिया गोपाल सोलंकी नप उपाध्यक्ष विष्णु कर्मा रामलाल यादव कमलेश गौड़ महेंद्र राठौड़ राधेश्याम धाडीया पार्षद गण सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।विधायक ठाकुर एवं दिनेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया संचालन कर रहे मंडल अध्यक्ष विष्णु नवरंग ने पुराने पीएम रूम की और ध्यान दिलाते हुए नवीन अस्पताल परिसर में पीएम की मांग की। अस्पताल निर्माण में भूमिका निभाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष परमानंद पत्तरवाला का  प्रभारी मंत्री ने सम्मान किया  यहाँ पर पत्तरवाला  ने ट्रामा सेंटर की मांग की।

छाबडा परिवार ने दिया मरचुरी फ्रिज------रोटरी क्लब की प्रेरणा से छाबड़ा परिवार द्वारा स्वर्गीय भजन सिंग एवं माता सुमित्रा रानी छाबडा की स्मृति में शव  रखने हेतु  मरचुरी फ्रीज भेट किया जिस पर  छाबड़ा परिवार के सुरेंद्र सिंह छाबड़ा का  प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य ने सम्मान किया। असल मे  बहुत समय से इस फ्रिज कि यहां पर आवश्यकता थी जिसे छाबड़ा परिवार ने देकर पूर्ण किया।
सलग्न फ़ोटो -छाबडा परिवार के सुरेन्द्रसिंग छाबडा का सम्मान करते प्रभारी मंत्री आर्य

Share To:

Post A Comment: