धार ~~कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किसान संगठन पदाधिकारियों की ली बैठक~~
*प.मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~
धार~~ आज दिंनाक 13 मई को धार कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री दीपक सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक श्री बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिले के विभिन्न किसान संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में किसान संम्बधित आ रही समस्या को विस्तृत चर्चा की जिस पर कलेक्टर श्री सिह ने संबधित अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही के निर्देष दिये। बैठक किसान ने चर्चा में कहा की जिले में विधुत कंपनी की लाइन जो किसानो के खेत से होकर गुजर रही हे उसमे फसल का मुआवजा तो मिला रहा हे लेकिन जो खेत की जमीन का भी मुआवजा भी दिलवाये जाने के लिए कहा। बैठक में किसनो द्वारा कहा गया कि सभी मंडी में तोल काटा 10 टन वजन वाला लगाया जाए इसी तरह अन्य किसान संगठन पदाधिकारियों ने जमीन सीमांकन ,जंगली जानवरो द्वारा फसल नष्ट कर देते हे आदि समस्या चर्चा हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओ के पोस्ट व बेनर व वाल पेंटिग पंचायतो में लगवाने के लिए कहा गया जिससे छोटे किसानो को भी योजनाओं को अधिका से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकरियो को निर्देषित किया की सीमांकन मामलो में पुराने प्रकरणो का पहले निपटारा किया जाए साथ ही प्रतिदिन सीमांकन की मानीटरिंग कर उनकी जानकारी भिजवाइ जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी के नागेंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश दिवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, कृषि उप संचालक श्री जमरे ,श्री मौर्य सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Post A Comment: