धामनोद~~सिंधिया का जोरदार स्वागत करना है--गौतम~~
धामनोद (मनीष छाबड़ा)।
सांसद व प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के धार जिला आगमन को लेकर बैठक महेश्वर फाटा स्थित जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार के कार्यालय पर कांग्रेसियों की बुलाई गई जिसे जिला अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम एवं पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने संबोधित किया बैठक में 13 मई को सिंधिया के जिले के भ्रमण पर आगमन को लेकर चर्चा हुई। बताया जाता है कि सिंधिया 13 तारीख को सुबह 9 बजे प्लासमल गुजरी होते हुए धामनोद आकर यहां से खलघाट जाएंगे अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनका स्वागत धामनोद बायपास पर किया जाएगा या वे धामनोद नगर में अंदर से गुजरकर खलघाट की ओर जाएंगे। पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम ने बताया कि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से 2018 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के लिए पूर्व मंत्री सिंधिया जी जिले में आएंगे उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा इस अवसर पर गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे इस अवसर पर कमल किशोर पाटीदार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी रामकृष्ण वर्मा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विक्रम छाबड़ा ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा दयानंद पाटीदार दयानंद भूत ब्लॉक अध्यक्ष कमल यादव महेंद्र राठौड़ विनय पाटीदार अंतिम यादव योगेंद्र मुकाती राधेश्याम पटेल लोकेश शिंदे सहित कई कांग्रेसजन उपस्तिथ थे।

Post A Comment: