मुरैना~~ पंचायत के फरमान के बाद,प्रेमी संग भागी युवती को जलाकर मार डाला~~   

मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो ब्यूरो योगेश पाराशर)

मुरैना~~मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्र में सजातीय यानी एक ही गोत्र के युवक के साथ भागने पर युवती को उसके परिजनों ने 24 मई को पंचायत बुलाकर मौत की सजा दे दी और पीटकर मार दिया बाद में युवती को घर के पास ही जला दिया गया। इस मामले  को लेकर गांव में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इसलिए पुलिस को तत्काल सूचना भी नहीं मिली ।शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और युवती के जले हुए अवशेष जप्त किए गए ।पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना के बाद युवक और युवती के परिजन सहित गांव के सभी लोग घर से भाग गए हैं। बताया गया है कि चौखूटी गांव की रेनू पुत्री लक्ष्मण सिंह उम्र 18 वर्ष का प्रेम प्रसंग पास के ही गांव मोरपुरा के युवक सोनू के साथ चल रहा था दोनों ही एक ही गोत्र के थे दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। पिछले दिनों  युवती युवक के साथ भाग गई थी। सूत्रों के अनुसार बाद में लड़की और लड़के के परिजन के बीच समझौता हो गया इसमें लड़के वाले ने एक शर्त पर लड़की वापस करने के लिए कहा कि लड़के को कुछ नहीं होगा। इसी पर लड़की के परिजन तैयार हो गए। 24 मई को युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजन ने गांव के लोगों की पंचायत बुलाई पंचायत में युवती को मौत की सजा देने का फरमान जारी किया गया। इसके बाद युवती की पीट कर हत्या कर दी गई और घर के पास ही उसे जला दिया गया ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग  सुजानिया का कहना हैं कि चौखुटी  गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है लग रहा है कि मामला  ऑनर किलिंग का है। क्योंकि युवक और युवती के परिवार के आधे गांव के लोग फरार हो गए हैं मौके पर युवती के शरीर के जले  हुए अवशेष जप्त किए गए  हैं

Share To:

Post A Comment: