शाहपुर~पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम सम्पन्न ~~
सचिन शुक्ला शाहपुर~~
शाहपुर - 14 मई पंचायत चलो अभियान कार्यक्रम में विधायक मंगल सिंग धुर्वे बीजादेही मंडल की ग्राम पंचायत कान्हेगाव मे कार्यक्रम प्रभारी सह मुख्यअतिथि के रूप मे उपस्थित होकर बाजे गाजे के साथ ग्रामीण जनो के साथ ग्राम का भ्रमण किया सर्वप्रथम कार्यक्रम में झंडा वंदन कर शुभारंभ किया गया । प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाई जा रही तीर्थ दर्शन यात्री योजना इस योजना में बुजुर्गों को सरकार की तरफ से निशुल्क तीर्थो की यात्रा करवाई जाती है इस कार्यक्रम में तीर्थ दर्शन कर लौट आये बुजुर्गो का फूलमाल , रुमाल ओढ़ाकर , बेच लगाकर बुजुर्गो का स्वागत अभिनन्दन किया। विधायक द्वारा अपने उदबोधन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनो को किस प्रकार लेना है यह भी ग्रामीणों को बतलाया ।कार्यक्रम में विधायक मंगल सिंग के साथ मे घुमक्कड़ जाति के जिला संयोजक दुर्गासिंह नायक एवं मंडल मंत्री बीजादेही कन्हैयालाल यादव एवं ग्राम के ग्रामीण जनो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
वही शाहपुर मंडल द्वारा ग्राम पंचायत भौरा में पंचायत चलो अभियान के प्रभारी अमित महतो साथ में मण्डल शाहपुर अध्यक्ष सतीश मिश्रा जिला कार्यकारणी सदस्य अशोक नायक ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ,सोनू सरदार ,दीपक पवार ,कमल भैया ,पवन कावरे जय किशोर बडू मिश्रा , कन्हैया ,बबलू राठौर ,सुनील राठौर महेश राय ,दिलीप माधव अंकित परते ,विकाश चोरे ,विशाल झाड़बड़े आदि कार्यकर्ताओ द्वारा तीर्थ यात्रा से लौट कर आये बुजुर्गो का सम्मान किया गया ।

Post A Comment: