*कुक्षी ~कुक्षी एवं डही तहसील के पत्रकारो के नवीन संगठन का गठन*~~

*ईफराज कुरैशी कुक्षी ~~

। कुक्षी तहसील पत्रकार संघ के बाग गुफा मे सफलतापुर्वक चुनाव सम्पन्न कराकर टाण्डा के पप्पु शर्मा को अध्यक्ष पद की ताजपोशी कराने वाले संरक्षक प्रकाश गुप्ता, मनोहर मंडलोई एवं बाग के वरिष्ठ पत्रकार मदन काबरा के सानिध्य में अब कुक्षी एवं डही तहसील के पत्रकारो को संगठीत कर उनके हित एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओ से क्षैत्र के पत्रकारो को लाभान्वित कराने हेतु कुक्षी विधानसभा की दो तहसील कुक्षी एवं डही के पत्रकारो का समावेश कर एक मजबुत संगठन का गठन कुक्षी मे किया गया है । पुर्व मे दोनो तहसील के पृथक पृथक तहसील स्तरिय पत्रकार संगठन बने हुए थे । अब दोनो संगठन की पृथकता को दरकिनार कर दोनो तहसील के पत्रकार साथियों की समस्याओ को मजबुती के साथ समाधान कराने हेतु कुक्षी डही तहसील पत्रकार संगठन का गठन किया गया । कुक्षी शीतल रिसोर्ट मे सम्पन्न हुई प्रथम बैठक मे अनेको पत्रकार साथीयो की उपस्थिति में सर्वानुमति से डही के सक्रिय पत्रकार दुर्गेश वर्मा को इस संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । कुक्षी डही तहसील पत्रकार संघ के नवमनोनीत अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा को सभी पत्रकार साथियों ने बधाइयां दी । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि आगामी माह में कुक्षी डही तहसील पत्रकार संगठन का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, साथ ही पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा के लिए कुक्षी डही तहसील पत्रकार संघ कृतसंकल्पित होकर कार्य करेगा । संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी वरिष्ठ पत्रकार जनों की उपस्थिति में शिघ्र ही बनाई जाएगी । डही और कुक्षी तहसील के पत्रकारो के समावेश वाले इस संगठन के गठन से पत्रकारो मे हर्ष का माहौल व्याप्त है । कयास यह लगाये जा रहे है कि यह नवीन संगठन कुक्षी व डही तहसील के पुर्व से गठित सभी पत्रकार संगठनो को अपना उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके हित व कल्याण हेतु संघर्षशील भुमिका निभायेगा।*

Share To:

Post A Comment: