बदनावर~~मध्य प्रदेश ग्रह निर्माण मंडल की वर्षों पुरानी विकसित की गई कॉलोनी आज बदहाल होने के कगार पर~~

कॉलोनी के मकान कमजोर हो गए है~~

खाली पड़े मकानों में मवेशियों का कब्ज़ा~~

असामाजिक तत्वों का भी लगा रहता है खाली पड़े मकानों में आना जाना~~

बने हुए मकानों के हाल बे हाल~~

बदनावर। (विश्वाससिंह पंवार)

मप्र ग्रह निर्माण मंडल की कॉलोनी में 6-7 मकानों में ही लोग रह रहे हैं। जो मकान खाली है अब रहने लायक नहीं बचे हैं। कॉलोनी में 40 से अधिक प्लाट जस के तस पड़े है।
मंडल की कठिन शर्तो के कारण यह स्थिति बनी है। पेटलावद रोड और एकवीरा माता मंदिर रोड के नीचे स्थित शासकीय भूमि पर मकान बनाए गए थे।  उस समय की सबसे अच्छी सुविधायुक्त कॉलोनी इसे माना जा रहा था। अलग-अलग डिजाइन के कम और ज्यादा कीमत के मकान बनाकर सदस्यों को दिया जाना था, किंतु भवन बनने के बाद सदस्यों ने घटिया निर्माण होने के कारण खरीदने से मना कर दिया।
जिसके बाद अन्य खाली पड़ी भूमि पर इस कॉलोनी में मकान नहीं बन सके।
  जो बने थे वह क्षतिग्रस्त हो गए। कॉलोनी में पहले से ही बिजली,सड़क और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, किंतु शुरू में शहर से कुछ दूर एकांत में स्थित होने के कारण  चोरी लूट आदि का भय व बारिश में डरावना मौसम भी लोगो ने यहां आकर रहना उचित नहीं समझा तब से यह कॉलोनी सुविधाजनक होते हुए भी अपेक्षित बनी हुई है।
खाली जगह में कटीली झाड़ियां जंगली पेड़ पौधे पनप चुके हैं ।
असामाजिक तत्वों की गतिविधि संचालित होने की आशंका रहती है। आवारा पशुओ ने भी खाली पड़े मकानों ने अपना डेरा डाल रखा है। हाउसिंग बोर्ड का यहां कोई कार्यालय नहीं है पूरा संचालन धार जिला मुख्यालय स्थित के कार्यालय से होता है।

Share To:

Post A Comment: