मुरैना~~युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने मजदूरों को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया~~
            
मुरैना~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित/जिला मुरैना ब्यूरो योगेश पाराशर)

मुरैना~~भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल द्वारा मंगलवार को गल्ला मंडी परिसर में मजदूरों को पुष्पहार पहनाकर मजदूर दिवस मनाया  गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मोनू स्वामी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने मजदूरों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मजदूरों को माल्यार्पण कर शीतल पेय पदार्थ पिलाया । इस अवसर पर मजदूरों का उत्साह देखने लायक था। मंडल अध्यक्ष मोनू स्वामी ने मजदूरों से उनकी परेशानियां जानी और भारत और मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही मजदूरों के हितों की योजना की जानकारी दी। मोनू स्वामी ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है जो हर मौसम में अपना कार्य इमानदारी से करता है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के साथी गिर्राज शुक्ला ,लकी शर्मा ,सागर भदोरिया, मोहित दंडोतिया ,ऋषभ तोमर ,आकाश सिकरवार ,सौरव सिकरवार आदि सभी युवा मोर्चा की टीम के सदस्य मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: