बड़वानी~लू से करें बचाव, रखें सावधानियां~~

सद्दाम हाशमी बड़वानी~~

बड़वानी /तापमान की अधिकता के कारण हीट स्ट्रोक की घटना हो सकती है, अतः सावधानियां रखते हुये लू से बचाव अत्यंत आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि सभी उम्र के लोगों को गर्म हवाओं से बचना चाहिये।
हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। नींबू पानी/छाछ/नारियल पानी/ताजे फलों के रस का नियमित रूप से सेवन करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपडे पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। शाम के समय खेलें। यदि बच्चों को चक्कर आएं, उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो रही हो तो उसे डाक्टर को दिखाएं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।
किसी भी आपातकाल की स्थिति में नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें एवं 108 को सूचित करें।

Share To:

Post A Comment: