धामनोद~~केंद्रीय मंत्री मेधवाल ने हितग्राहियों को योजनाओं से किया सम्मानित~~

खलघाट/धामनोद (मनीष छाबड़ा)

  केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ग्राम खलघाट में मुख्य अतिथि के रूप मे थे वे भाजपा द्वारा चलाये जा रहे चलो गांव की चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन ने बतौर अतिथी आये थे।उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा सभी क्षेत्रों में मंत्रियों की फौज भेज कर जनता के बीच कार्यक्रम किये जा रहे है कल केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जनता के बीच थे कार्यक्रम में   सांसद ठाकुर  विधायक  कालूसिंग ठाकुर  जिला भाजपा अध्यक्ष राज बर्फा ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी सन्नी रिन  आदि शामिल थे। अतिथियो का स्वागत धरमपुरी मंडल अध्यक्ष सुभाष चक्की वाला जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी जनपद उपाध्यक्ष महादेव खानदेशिया  भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा कैलाश वर्मा,शैलेन्द्र जायसवाल आदि  ने किया  अतिथियो ने हितग्राहियों को सरकार द्वारा चलाई जा योजना  के बारे में बताते हुए  प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं का बखान करते हुए प्रत्येक हितग्राहियों को 2022 तक प्रधानमंत्री आवास पक्का मकान बनाये जाने का दावा किया। कई हितग्राहियों को केंद्रीय मंत्री द्वारा  सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष धामनोद विष्णु नवरंग ने किया आभार खलघाट पंचायत सचिव रामलाल बुन्देला ने माना।

Share To:

Post A Comment: