बैतूल~~मृतक अम्मू के परिवार को विधायक ने दी सहायता राशि ~~
मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख ~~
सचिन शुक्ला बैतूल /शाहपुर~~
शाहपुर -चिचोली ब्लॉक के पटाखेड़ा के ढाना राजा बैठक के किसान अम्मू पिता जिराती आदिवासी उम्र 43 वर्ष ने अपने खेत मे बीते शनिवार को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतक अम्मू के घर परिवार वालो से रविवार को मिलने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक मंगल सिंग धुर्वे विधायक द्वारा मृतक की पत्नी बसंता बाई को राष्ट्रीय परिवार आर्थिक सहायता से 20 हजार रुपये की नगद राशि , अपनी विधायक स्वेच्छा निधि से 10 हजार एवं विधायक द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान को उक्त घटना की जानकारी दी गई जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा अपने सहायता कोष से विधायक मंगल सिंग को 2 लाख रुपये मृतक के परिवार वालो को देने की बात की गई
मृतक का एक पुत्र और तीन पुत्रियो के अलावा पत्नी का परिवार है । विधायक द्वारा हर संभव परिवार को मदद देने की बात कही ।
गौरतलब हो कि विधायक मंगल सिंग द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में आपदा विपदा , घटना दुर्घटना में परिवार को शासन से सहायता राशि को त्वरित स्वीकृत करवाकर परिवार तक स्वयं पहुँचा रहे है ।
मृतक के परिवार वालो से मिलने पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंग कुशवाह , जनपद अध्यक्ष चिरोंजी लाल कवडे , जनपद सदस्य कांति लाल यादव , निषेद बटके , ग्राम सरपंच , पंच भी मिलने पहुँचे।

Post A Comment: