*लाबरिया~ नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा दिनांक 15 मई को एक अनूठी पहल करते हुए ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया*~~
*मोहन पुरोहित % मयंक जायसवाल की रिपोर्ट*~~
लाबरिया- नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा दिनांक 15 मई को एक अनूठी पहल करते हुए ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन बैंक की सभी 406 शाखाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच एसे ऋणियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने ऋण खाते ,को निर्धारित समय अवधि में बंद कर दिया है एसे ऋणियो को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।आयोजित कार्यक्रम में ग्राहक बैक शाखा प्रबन्धक नरसिगदास बैरागी,केसियर गोवर्धन पाटीदार ,धुलचंद मारु,पुर्व सासंद प्रतिनिधि हिम्मतसिह राठोर दिनेस बाफना,भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी,पं.चन्द्रप्रकाश दवे, स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बैंक अध्यक्ष श्री ए.बी. विजय कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बैक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना है ।समय पर ऋण चुकाने से बैंक ऋण की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति बाधारहित एवं तत्परतापूर्वक कर सकता है। साथ ही अन्य जरूरतमंद को भी ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और अपना सहयोग प्रदान कर सकता है यह प्रथम अवसर है जब बैंक के समस्त कर्मचारियों ने पूरी उमंग और उत्साह के साथ व्यापक स्तर पर ऐसे सम्मेलन का आयोजन किया ज्ञात है कि बैंक समाज के कमजोर वर्ग विशेष के छोटे किसान मजदूरों कारीगरों विद्यार्थियों और महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और निष्ठावान है नर्मदा- झाबुआ ग्रामीण बैंक की गिनती देश के प्रमुख ग्रामीण बैंकों में होती है बैंक को हाल ही में 2 वर्ष में 23 राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं ।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन उनके वित्तपोषण के लिए बडे स्तर पर एक अभियान प्रारंभ करने जा रहा है ।

Post A Comment: