*सरदारपुर~~जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत बोडिया में कर्मचारियों की मिली भगत के चलते सरपंच - सचिव कर रहे लाखों रुपये का भारी भृष्टाचार*~~

*1 वर्ष से अधूरे पड़े CC रोड एवं आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य और राशी पूरी निकाली*~~

*प.मोहन पुरोहित की कलम से.....✍*
Mo.9977526447~~

*उपयंत्री श्री राजेश परमार ने दी.25-2-2018 की खबर में कहा गया था की 2 दिन में कार्य चालू नहीं करने पर सम्पूर्ण राशी वसूलने की कार्यवाही की जावेगी श्री मान कलेक्टर द्वारा कहा गया है लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने पर भी कुछ नहीं उपयंत्री तथा CEO क्यों है में मोन*

सरदारपुर जनपद की ग्राम पंचायत बोडिया में CC रोड में किया गया घटिया निर्माण पंचायत के सरपंच विजय डामर द्वारा अपनी मनमानी से जगह जगह अधूरे निर्माणकार्य करवाकर अब कार्य बंद कर दिया जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्याएं हो रही हे सरदारपुर / बदनावर मेन रोड से श्री राम मंदिर तक CC रोड का कार्य विगत 1 वर्ष से बंद पड़ा हे जिसकी समस्त राशी निकालली गई हे तथा स्कूल से कैलाश जी के घर तक CC रोड का काम भी अधूरा होने से भी विद्यार्थी एवं ग्रामीण किसानो को काफी समस्या से गुजरना पड़ रहा हे लगता हे की किसी मिली भगत के चलते सरपंच के भृष्टाचार से पैर थमते नजर नहीं आरहे हे पूर्व सरपंच अनीताबाई पति विजय डामर द्वारा भी शौचालय निर्माण की 10 लाख रुपये की राशी सहित सांसद निधि सहित लाखो की राशी आहरित करली गई जिसकी जाँच जिला पंचायत धार द्वारा की जा रही है उन कार्यो की भरपाई करने के लिए सरपंच विजय डामर द्वारा अन्य कार्यो में घटिया निर्माण कर राशी आहरित की जा रही हे उधर माजरा खोखलमाता में भी आंगनवाड़ी निर्माण को लेकर भी कार्य बंद पड़ा हे एवं निर्माण की राशी सरपंच द्वारा फर्जी बील लगाकर हडपली गई हे ऐसी भृष्ट ग्रामपंचायत बोडिया में निम्न कार्यो की जाँच निष्पक्ष अधिकारियो द्वारा करवाई जाये तो हो सकता हे लाखो रुपये के घोटाले की हेरा फेरी का उजागर !
ये ही नहीं सरपंच सचिव द्वारा अपने घर पर ही ग्राम सभा का अनुमोदन कर ठहराव प्रस्ताव बनाकररामीणों की फर्जी हस्ताक्षर करके लाखों रु. की शासकीय राशी आहरित की जा रही है अभी कुछ दिनों पूर्व ही ग्राम गोंदीखेड़ा में पानी की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर महोदय श्री मन शुक्ल द्वारा 1.लाख 50.हजार रु. की राशी 14 वित् से जारी की गई थी लेकिन सरपंच द्वारा 5 से 7 पाईप डालकर ही इति श्री करदी और फर्जी बिल लगाकर राशी निकालली गई !
सरपंच विजय डामर का कहना है की उपयंत्री से लेकर जनपद CEO तक हमारी सेटिंग है हम सब को कमीशन देते है ऐसी शिकायतों से हमारा कोई कुछ भी नहीं उखाड़ सकता है

*क्या कहते हे जिम्मेदार*- ग्राम पंचायत बोडिया में CC रोड एवं आंगनवाड़ी निर्माण को लेकर लापरवाही में श्री मान कलेक्टर महोदय द्वारा सरपंच - सचीव को 15 दिन में कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया था जो की 2 दिन में शेष है अगर समय सिमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा तो सरपंच - सचीव पर कार्यवाही कर उक्त राशी वसूली जाएगी ....उपयंत्री श्रीं राजेश परमार !  - 
उपयंत्री श्री परमार द्वारा यह बात दिनांक - 25 -2 -2018 को कही गई थी लेकिन दो माह से भी अधिक समय बित जाने पर भी नाही निर्माण हुवा हे और नाही आला अधिकारियो द्वारा राशी वसूली की कोई कार्यवाही !  देखना यह हे की शासन के लाखों रुपये हड़पने वाले ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर क्या कार्यवाही की जाती है या नहीं ....!

Share To:

Post A Comment: