धामनोद~~अरुण पाटीदार पटवारी चयन परीक्षा में जिले में प्रथम ~~

मनीष छाबड़ा धामनोद~~

धामनोद~~नगर के रहवासी अरुण पिता रामलाल पाटीदार बावड़ी वाला ने विगत दिसंबर माह में हुई पटवारी पद की परीक्षा में धामनोद नगर का नाम रोशन किया है ।
26 मार्च 2018 को घोषित परीक्षा परिणामों में उन्होने धार जिले की ओबीसी कैटेगरी के लिए कुल 23 पदों में से धार जिले की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । समूचे मध्यप्रदेश में पटवारी पद हेतु 9000 पदों के लिए तकरीबन 14 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था । जिसमे से अरुण ने धार जिले की मेरिट में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता पिता परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है । उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व परिजन को दिया ।
उनकी इस उपलब्धि पर जनपद उपाध्यक्ष महादेव खानदेशीया कमलेश गौड़ नगर परिषद अध्यक्ष धामनोद दिनेश शर्मा मथुरा पार्षद अनीता सुरेश पाटीदार आदि ने बधाई दी है ।

फोटो संलग्न -अरुण पाटीदार

Share To:

Post A Comment: